Create your Account
कट्टा और तलवार दिखाकर बनाया बंधक, नकाबपोश लुटेरे उड़ा ले गए लाखों की नगदी और जेवरात
अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा में मंगलवार देर रात तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यह घटना राधेश्याम गुप्ता के निवास पर हुई, जहां नकाबपोशों ने कट्टा और तलवार का भय दिखाकर घर और दुकान से लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने देर रात राधेश्याम गुप्ता के घर में घुसकर पहले पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाया।
इसके बाद उन्होंने घर और दुकान में रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। लूटपाट के दौरान बदमाशों की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें उनकी नकाबपोश हरकतें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश तेज कर दी है। इस वारदात से पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 2. T20 World Cup Warm up Matches: वॉर्मअप मैच में इंडिया की शानदार जीत, यूएसए को 38 रनों से हराया
- 3. CG News : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, तनाव और समस्याओं का मिलेगा समाधान
- 4. UP: आरटीई प्रवेश नियमों में सख्ती, किराए पर रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

