Create your Account
Heli taxi service in Himachal: हिमाचल में जल्द शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, सप्ताह में सातों दिन मिलेगी सुविधा
Heli taxi service in Himachal: शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने वाली है। दो कंपनियां हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड इस सेवा का संचालन करेंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी टेंडर के बाद दोनों कंपनियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सेवा संचालन के खर्च का 80 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन करेगी।
Heli taxi service in Himachal: हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से भुंतर (कुल्लू) और रिकांगपिओ (किन्नौर) के लिए उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शिमला-भुंतर रूट पर रोजाना दो उड़ानें होंगी, जिनका प्रति व्यक्ति किराया 3500 रुपये होगा। वहीं शिमला-रिकांगपिओ रूट पर रोजाना एक उड़ान चलेगी और किराया 4000 रुपये निर्धारित किया गया है। किन्नौर के लिए हेरिटेज एविएशन सप्ताह के सातों दिन सेवा देगी।
Heli taxi service in Himachal: दूसरी ओर, पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ (रामपुर के रास्ते) रूट पर सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और किराया अभी तय नहीं किया गया है।
Heli taxi service in Himachal: पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया, “दोनों कंपनियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री इन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे।” संजौली हेलीपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ‘हैप्पी होली’ कहना पड़ा भारी, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
- 2. Singhania Buildcon: इस नवरात्रि सपनों का घर बनाए हकीकत, सिंघानिया बिल्डकॉन के नवरात्रि महा प्रॉपर्टी उत्सव के साथ
- 3. LSG Visit Ayodhya: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंची LSG की टीम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- 4. CG News : 10 साल की मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में लगाई फांसी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

