Filmfare OTT Awards 2025: फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025: जयदीप अहलावत बने बेस्ट एक्टर, अनन्या पांडे ने भी जीता अवॉर्ड
Filmfare OTT Awards 2025: मुंबई। 15 दिसंबर को आयोजित फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री की बेहतरीन वेब सीरीज, फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कंटेंट का मूल्यांकन किया गया, जिसमें दमदार अभिनय और मजबूत कहानियों ने खास पहचान बनाई।
Filmfare OTT Awards 2025: इस अवॉर्ड नाइट का सबसे बड़ा नाम जयदीप अहलावत रहे, जिन्होंने वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के प्रभावशाली किरदार के लिए बेस्ट एक्टर (ड्रामा) का खिताब अपने नाम किया। वहीं अनन्या पांडे ने वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में अपनी कॉमिक परफॉर्मेंस के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) का अवॉर्ड जीतकर सभी को चौंका दिया।
Filmfare OTT Awards 2025: वेब सीरीज कैटेगरी में ‘ब्लैक वारंट’ को बेस्ट सीरीज घोषित किया गया, जबकि क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट सीरीज का सम्मान ‘पाताल लोक सीजन 2’ को मिला। ड्रामा कैटेगरी में मोनिका पंवार को ‘खौफ’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि ज़हान कपूर और रसिका दुग्गल को उनके सशक्त अभिनय के लिए क्रिटिक्स ने सराहा।
Filmfare OTT Awards 2025: कॉमेडी सेक्शन में ‘रात जवान है’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज चुना गया। इस सीरीज के लिए बरुण सोबती को बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने ‘दुपहिया’ के लिए स्पर्श श्रीवास्तव के साथ साझा किया। सपोर्टिंग रोल्स में राहुल भट्ट, तिलोत्तमा शोम, विनय पाठक और रेणुका शाहणे को उनके शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।
Filmfare OTT Awards 2025: वेब ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म का अवॉर्ड मिला। सान्या मल्होत्रा (‘मिसेज’) और अभिषेक बनर्जी (‘स्टोलन’) ने क्रमशः बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर का खिताब जीता, जबकि क्रिटिक्स कैटेगरी में विक्रांत मैसी (‘सेक्टर 36’) को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा तकनीकी कैटेगरीज में ‘खौफ’, ‘पाताल लोक सीजन 2’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी सीरीज छाई रहीं। नए कलाकारों में ‘ब्लैक वारंट’ के अनुराग ठाकुर और ‘कॉल मी बे’ की लिसा मिश्रा को ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला।

