Breaking News
:

Emergency Landing : जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी से मचा हड़कंप...

"जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग। बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया और यात्रियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की।"

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुई।

Emergency Landing : जबलपुर। जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे ने यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया।

Emergency Landing : बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। उड़ान भरने के कुछ समय बाद, क्रू सदस्य ज्योतिस्मिता सैकिया ने वॉशरूम में एक टॉयलेट रोल पर नीली स्याही से लिखा एक संदेश देखा, जिसमें ‘ब्लास्ट @ 9’ लिखा था। इस संदेश को देखकर उन्होंने पायलट को सूचना दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल नागपुर को स्थिति की जानकारी दी और सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नागपुर एयरपोर्ट पर कराई गई।

Emergency Landing : विमान की लैंडिंग के बाद, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वायड, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। यात्रियों को तुरंत फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया और उनके सामान की तलाशी ली गई। नागपुर एयरपोर्ट पर फिलहाल विमान की पूरी जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने पुष्टि की कि लैंडिंग की जानकारी दी गई और स्थिति की निगरानी की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us