Create your Account
Elon Musk Gets License for Satellite Internet: एलन मस्क के स्टारलिंक को मिला सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए लाइसेंस, भारत में जल्द शुरू हो सकती है सर्विस
Elon Musk Gets License for Satellite Internet: मुंबई: स्पेस X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक को भारत में बड़ी सफलता मिली है। टेलिकॉम मंत्रालय ने स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए लाइसेंस दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस लाइसेंस के साथ स्टारलिंक भारत में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के करीब पहुंच गई है, जिससे सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की राह में एक बड़ी बाधा दूर हो गई है।
स्टारलिंक डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस (DoT) से लाइसेंस प्राप्त करने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले, यूटेलसैट के वनवेब और रिलायंस जियो को भारत में सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है। स्टारलिंक 2022 से भारत में लाइसेंस का इंतजार कर रही थी, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों के कारण देरी हुई। दूसरी ओर, अमेजन की कुइपर परियोजना को अभी भी भारत में लाइसेंस मिलना बाकी है।
DoT ने स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) परमिट जारी किया है और जल्द ही ट्रायल स्पेक्ट्रम भी प्रदान किया जाएगा। स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद, कंपनी को सुरक्षा शर्तों सहित सभी नियामक अनुपालनों को पूरा करना होगा। साथ ही, स्टारलिंक को भारतीय अंतरिक्ष नियामक, इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (In-SPACe) से भी मंजूरी लेनी होगी। कंपनी ने मंजूरी के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, लेकिन अभी अंतिम स्वीकृति बाकी है।
वाणिज्यिक सेवाओं का शुभारंभ स्टारलिंक द्वारा सुरक्षा शर्तों के सफल अनुपालन पर निर्भर करेगा। इस उपलब्धि के साथ, स्टारलिंक भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: नंद कुमार साय बोले- पांच बच्चे पैदा करें आदिवासी, जनगणना को लेकर वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- 2. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 3. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

