Create your Account
Crime News : सूटकेस में लाश ले जाती दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी...
Crime News : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कुम्हारटुली इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं को एक सूटकेस में शव ले जाते हुए पकड़ा गया है। मृतिका की पहचान सुमिता घोष के रूप में हुई है, जो गिरफ्तार महिलाओं में से एक फाल्गुनी घोष की सास थीं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Crime News : बता दें कि कुम्हारटुली घाट के पास स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को एक ट्रॉली बैग (सूटकेस) लेकर जाते हुए देखा। उनके व्यवहार से शक होने पर लोगों ने उन्हें रोककर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने सूटकेस खोलकर जांच की, तो उसमें एक महिला का शव मिला। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष के रूप में हुई है।
Crime News : फाल्गुनी घोष ने पुलिस को बताया कि मृतका उसकी सास सुमिता घोष थीं। हालांकि, सुमिता की मौत कैसे हुई और उनके शव को सूटकेस में ले जाने की कोशिश क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
- 2. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, सरदार सरोवर विस्थापितों को नि:शुल्क पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं और 10 योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
- 3. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 4. UP: आरटीई प्रवेश नियमों में सख्ती, किराए पर रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

