Create your Account
CG News: ओडिशा से यूपी ले जाते एक करोड़ का गांजा कंटेनर समेत जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
- Pradeep Sharma
- 19 Mar, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में कोरबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिर
कोरबा। CG News: छत्तीसगढ़ में कोरबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में प्रयुक्त दिल्ली पासिंग के आइशर कंटेनर वाहन को भी जब्त कर लिया है।
CG News: पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर मार्ग से एक कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस पर यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में कटघोरा और पाली थाना पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी की।
CG News: संदिग्ध कंटेनर वाहन को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल 500 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल गुप्ता (30 वर्ष) है जो यूपी के कन्नौज जिले के छिपरामऊ का रहने वाला है।
CG News: पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह उड़ीसा से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) गांजा लेकर जा रहा था। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 2. CG News : बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 31 लाख की ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 4. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, गिल की प्लेइंग 11 में वापसी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

