Breaking News
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
CG accident: तेंदूपत्ता मजदूरों को लेकर जा रही माजदा वाहन पलटी, तीन की मौत, 9 घायल
- Pradeep Sharma
- 30 May, 2025
CG accident: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।
CG accident: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा छिंदारी जलाशय के पास एक मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छुईखदान के छिंदारी बांध मार्ग पर एक माजदा वाहन में लगभग एक दर्जन तेंदूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे एक विशालकाय पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG accident: मृतक और घायल बालोद जिले के
मृतक और घायल मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के भरदाकला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और छुईखदान पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Imran Khan Health Update: इमरान खान जिंदा हैं, जेल में मिली बहन, तबीयत ठीक है, लेकिन..., बताया जेल में कैसा है पूर्व पीएम का हाल
- 2. Ruturaj Gaikwad's first ODI century: ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका पहला ODI इंटरनेशनल शतक, रायपुर में किया कमाल
- 3. CG News: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत, 14 नगर निगमों में विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ खर्च करेगी सरकार
- 4. Health Security Bill: गुटखा-पान मसाला बनाने वालों पर पाबंदी की तैयारी, इसी सत्र में सरकार बनाने जा रही है नया कानून, पढ़ें पूरी खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

