Create your Account
Canada: कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Canada: नई दिल्ली/एबट्सफोर्ड (कनाडा): कनाडा में भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब वे अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। हमलावर ने अचानक गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद साहसी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे शुरुआती चरण में बताया है।
Canada: घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शन सिंह कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं। तभी एक अकेला हमलावर पास आता है और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। हमलावर टोयोटा कोरोला कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
Canada: इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। ढिल्लन ने दावा किया कि साहसी ड्रग तस्करी में लिप्त थे और गैंग की पैसे की मांग को अनदेखा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और गैंग की संलिप्तता की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 136 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 2. MP News : बूचड़खाने जाने से पहले पुलिस ने बचाईं 76 जानें, ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए थे मवेशी, 49 लाख का माल जब्त
- 3. MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 4. Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

