Create your Account
वायरल न्यूज: लहंगा पहनकर महिला के वेश में घर में घुस आया प्रेमी, कर दिया ये कांड
- Pradeep Sharma
- 11 Mar, 2025
Viral News: उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। प्रेमी ने महिला के घर में घुसने के लिए लहंगा पहन रखा था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल भेजा ग
मथुरा। Viral News: उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। प्रेमी ने महिला के घर में घुसने के लिए लहंगा पहन रखा था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल भेजा गया है।
Viral News: घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कोह में रहने वाली रेखा का पति संजू खेत पर गए थे, दो बच्चे स्कूल गए थे। रेखा घर में अकेली थी। तभी उसका प्रेमी हरियाणा के हसनपुर निवासी उमेश महिला के भेष में लहंगा पहनकर छत के रास्ते रेखा के घर में घुस गया।
Viral News: यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने रेखा को आग लगा दी, आग की लपटों में उमेश भी झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों भाग रहे उमेश को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, रेखा को अस्पताल भेजा गया है।
Viral News: बताया गया है कि आरोपी उमेश रेखा की जेठानी का भाई है. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पांच माह पूर्व उमेश रेखा को भगाकर ले गया था, बाद में पुलिस ने करीब एक माह पूर्व उसे नैनीताल से बरामद किया था। तब से रेखा ने उमेश से बातचीत बंद कर दी थी, इसी खुन्नस में उसने इस घटना को अंजाम दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत
- 2. MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
- 3. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
- 4. UP: उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

