Create your Account
UPSC CSE Interview Schedule: यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा पर्सनैलिटी टेस्ट, यहां देखें फुल डिटेल्स
UPSC CSE Interview Schedule: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन्स 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना इंटरव्यू कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
UPSC CSE Interview Schedule: जारी नोटिस के अनुसार, UPSC CSE इंटरव्यू की शुरुआत 8 दिसंबर 2025 से होगी और यह चरण 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 649 उम्मीदवार इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होंगे। आयोग जल्द ही इन सभी उम्मीदवारों के ई-समन लेटर (E-Summon Letter) जारी करेगा, जिन्हें उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC CSE Interview Schedule: आयोग ने बताया है कि इंटरव्यू के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को द्वितीय/स्लीपर क्लास रेल किराए के आधार पर यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को इंटरव्यू की तिथि या समय बदलने की आवश्यकता होती है, तो ऐसे अनुरोधों पर आयोग सामान्य परिस्थितियों में विचार करेगा।
UPSC CSE Interview Schedule: इंटरव्यू पर जाते समय साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपने सभी ओरिजनल प्रमाण पत्र साथ रखने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
-पहचान और पात्रता से जुड़े दस्तावेज
-10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मूल प्रमाण पत्र
-आरक्षण श्रेणी (SC/ST/OBC) से संबंधित प्रमाण पत्र
-EWS या PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-ई-समन पत्र में उल्लिखित अन्य सभी दस्तावेज
UPSC CSE Interview Schedule: ऐसे डाउनलोड करें इंटरव्यू शेड्यूल
-UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर “Interview” टैब पर क्लिक करें।
-“Civil Services (Main) Examination, 2025 Interview Schedule” लिंक पर क्लिक करें।
-खुलने वाली PDF में अपनी इंटरव्यू तिथि व समय चेक करें।
उम्मीदवार भविष्य की जरूरत के लिए इस शेड्यूल की एक प्रिंट कॉपी भी सुरक्षित रख सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सिरपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब, विकसित होगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट कॉरिडोर
- 2. Budget 2026: बजट पेश में क्या सस्ता और क्या महंगा, देखें लिस्ट
- 3. CG Crime : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में
- 4. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

