Create your Account
SUSPENDED : पॉवर कंपनी के भंडार गृह में आगजनी के मामले में अफसर समेत 3 सस्पेंड, 50 करोड़ का हुआ था नुकसान
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2024
SUSPENDED : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय भंडार गृह में कुछ माह पहले हुई आगजनी की जांच रिपोर्ट आने
SUSPENDED : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय भंडार गृह में कुछ माह पहले हुई आगजनी की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने 8 अधिकारियों-कर्मियों को नोटिस जारी किया है। वहीं जब इस मामले में विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया तब आनन-फानन में 3 को निलंबित करने की कार्यवाही की गई।
SUSPENDED : अफसरों की जांच रिपोर्ट के आधार जिन्हें मुख्य रूप से जिम्मेदार मानते हुए निलंबित किया गया, उनमें उनमें कार्यपालन यंत्री अजय कुमार गुप्ता, स्टोर कीपर बंसत कुमार देवांगन और परिचालक अभिषेक अवधिया शामिल हैं। इनके अलावा कार्यपालन यंत्री अमित कुमार, सहायक यंत्री दिनेश कुमार सेन, कनिष्ठ यंत्री अभिषेक गहरवार, सहायक यंत्री नवीन एक्का और कनिष्ठ यंत्री नरेश बघमार को भी नोटिस जारी किया गया है।
SUSPENDED : बता दें कि निलंबन की यह कार्रवाई विधानसभा का सत्र शुरू होने के ठीक एक दी पहले तब की गई जब किसी सदस्य ने इस मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। हालांकि यह मामला सदन में चर्चा में नहीं लाया जा सका, मगर इसे लेकर CSEB में खलबली मची और जांच रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगों को निलंबित किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Internet Shutdowns Worldwide: क्या सच में बंद हो जाएगा इंटरनेट, डिजिटल ब्लैकआउट से कैसे निपटेंगी दुनिया, समंदर में मचा है भौकाल
- 2. Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेंगे पैन कार्ड के नियम, आवेदन और अपडेट प्रक्रिया होगी सख्त, जानें क्या-क्या बदलने वाला है
- 3. MP News : भोपाल से खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, आधे घंटे तक रोकी गई ट्रेन
- 4. Share Market Update 20 March 2026: प्री-ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी भी 23200 के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

