Breaking News
:

मॉल में कपड़ो का ट्रायल ले रही महिला का चोरी छुपे बनाया वीडियो, गिरफ्तार

डीबी सिटी मॉल चेंजिंग रूम: भोपाल के डीबी सिटी मॉल में एक महिला का वीडियो चेंजिंग रूम में बनाया गया।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित व्ही मार्ट के पीछे कॉलोनी में रहता है। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

भोपाल। यदि आप शोरुम में जाकर कपड़े ट्राय करना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाइए। एक घटना आपको दहला सकती है। एक ऐसा ही मामला शहर के बीच-बीच एमपी नगर में बने डीबी सिटी मॉल से सामने आया है। जहां डीबी मॉल के एक शोरूम में कपड़े खरीदने गई 40 वर्षीय महिला का चेंजिंग रूम में वीडियो बनाया गया। कपड़ों का ट्रायल लेते समय जैसे ही महिला को अभ्यास हुआ कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है तो वह तुरंत बाहर आ गई और वीडियो बनाने वाले आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस की मानो तो चोरी छुपे वीडियो बना रहे आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

साथ ही जांच के लिए उसके मोबाइल को भी जब्त तक किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है की प्रशांत का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत 40 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात डीबी माल  के एक कपड़े के शोरुम की है। यहां शॉपिंग करने के लिए गई पीड़िता ने कपडे पसंद किए। उसे लेकर वह ट्राई करने के लिए चैंजिंग रूम में चली गई। वह जहां पहुंची उसके साइड में ही दूसरा भी चैंजिंग रूम था। जिसमें आरोपी पहुंचा और वह वीडियो बनाने लगा। ऐसा करते हुए पीड़िता ने उसे पकड़ लिया। इस मामले का आरोपी प्रशांत पवार  है। 

वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित व्ही मार्ट के पीछे कॉलोनी में रहता है। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी उसी शोरूम में जॉब करता थां पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल फोन से अब तक किए गए सारे घटनाक्रम के सबूत मिल सकेंगे। उसके बाद वह जांच का दायरा आगे बढ़ाएंगी। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए सायबर क्राइम यूनिट  को भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण 225/24 में मुकदमा दर्ज किया है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us