उच्च शिक्षा में परीक्षाओं का दौर शुरू,कई जगह सेंटर बनने से प्राभावित होगी बच्चों की पढ़ाई...
MP News : भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। दोनों परीक्षाओं में करीब चालीस हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे है। परीक्षाओं के आठ जिलों में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह भोपाल में होने वाली परीक्षाओं के लिए पांच हजार विद्यार्थियों के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आठ जिलों में करीब 50 सरकारी कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे उनकी नियमित कक्षाएं प्रभावित होने लगेंगी। ऐसा इसलिए कि उनकी कक्षाओं को परीक्षा हाल बना दिया गया है और शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे उनके लगने वाली कक्षाओं में पढाई नहीं हो पाएगी।
MP News : इसी के चलते हमीदिया प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस कालेज की प्राचार्य पुष्पलता चौकसे ने आयुक्त निशांत बरबडे से कालेज को परीक्षा केंद्र से मुक्त कराने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सालभर चलती हैं। इससे उनकी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। तब आयुक्त बरबड़े ने उनके कालेज में प्राइवेट कालेजों की होने वाली परीक्षाओं के केंद्र बदलने के निर्देश बीयू को दिए थे। तब बीयू सभी निजी कालेजों के परीक्षा केंद्र बदल दिए। इसी इसके चलते हमीदिया कालेज स्वयं की परीक्षाएं करा रहा है। उन्हें इंदिरा गांधी प्रियदर्शी कालेज की परीक्षाएं करना पड़ रही हैं, जबकि शेष सरकारी कालेज अपने विद्यार्थियों के साथ दूसरे निजी कालेजों की परीक्षाएं करा रहे हैं।
MP News : उक्त परीक्षाओं को नकलचियों से मुक्त रखने के लिए निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जहां आठ जिलों में बीयू के चार उड़नदस्ते उडान भरकर पहुंचेंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगारनी भी की जाएगी। परीक्षाओं में सख्ती का प्रमुख कारण पिछली परीक्षाओं में काफी संख्या में नकल प्रकरण सामने आना है, जिसके चलते पिछले सप्ताह नकलची विद्यार्थियों के रिजल्ट भी जारी किए गए हैं। एमए, एमकॉम, एमएससी, एमए होमसाइंस की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों में नौ और दस दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

