Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Rajya Sabha Election: राज्यसभा में NDA अब बहुमत में, घटी विपक्ष की ताकत, जानें राज्यसभा का गणित
Rajya Sabha Election: नई दिल्ली। राजग (NDA) ने सोमवार, 27 अगस्त को राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। नौ बीजेपी सदस्य और दो सहयोगी दलों के सदस्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए। इसके साथ ही बीजेपी की राज्यसभा में संख्या 96 हो गई है। अब राज्यसभा में एनडीए सदस्यों का कुल आंकड़ा 112 हो गया है। निर्विरोध चुने गए तीन दूसरे सदस्यों में एनसीपी (अजित पवार गुट) और राष्ट्रीय लोक मंच (RLM) के एक-एक सदस्य शामिल हैं। मौजूदा समय में राज्यसभा में 237 सदस्य हैं, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 119 है।
इन सांसदों को निर्विरोध चुना गया
Rajya Sabha Election: बीजेपी के जिन सदस्यों को निर्विरोध चुना गया, उनमें बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा, असम से मिशन रंजन दास और रमेश्वर तेली, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल और नितन पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से निर्विरोध चुने गए हैं।
विधेयकों को पारित कराने में हाेगी आसानी
Rajya Sabha Election: राज्यसभा में अब सत्तारूढ़ एनडीए की ताकत बढ़ गई है। एनडीए बीते एक दशक से राज्यसभा में मेजॉरिटी हासिल करने की कोशिशों में जुटा था। अब राज्यसभा में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्ष के दबाव से निपटने में मदद मिलेगी। एनडीए को विधेयकों को पारित करने में विपक्ष की रोका-टोकी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले कई बार राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों की वजह से विधेयकों को पारित करने में बीजेपी सरकार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
- 2. Monalisa-Farman Marriage: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की कोर्ट मैरिज, मंदिर में लिया आशीर्वाद
- 3. T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड होंगे आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग 11, ईडन की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
- 4. MP News : बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों की 16 योजनाओं को मिली मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

