Create your Account
Rajasthan News : परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे डेंटिस्ट की झरने में डूबने से मौत, 15 घंटे बाद शव बरामद
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2025
शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
Rajasthan News : बयाना। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में एक पारिवारिक पिकनिक का आनंद दुखद हादसे में बदल गया। गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के दर्र बराहना झरने पर 29 वर्षीय डेंटिस्ट इंद्रजीत सिंह उर्फ हरवेंद्र सिंह की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब इंद्रजीत अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी और साली के साथ झरने पर घूमने गए थे।
चट्टान पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह करीब 100 फीट गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ी बाजना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुक्रवार रात अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
शनिवार सुबह एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत और गढ़ी बाजना थानाधिकारी पृथ्वी सिंह खटाना की निगरानी में ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ। करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंद्रजीत का शव पानी से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार,शहर के कुछ बड़े कारोबारियों से लिंक का क्लू
- 2. Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स - निफ्टी में उछाल
- 3. IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
- 4. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

