Create your Account
Rajasthan Accident : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक में हुई भिड़ंत, 9 लोगों की गई जान...
- Rohit banchhor
- 01 Jul, 2024
Rajasthan Accident : करौली। राजस्थान के करौली जिले के डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार के देर शाम बोलेरो और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई।
Rajasthan Accident : करौली। राजस्थान के करौली जिले के डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार के देर शाम बोलेरो और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों व 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजवीर सिंह चौधरी, करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील सिंह सहित चिकित्सा विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
Rajasthan Accident : बता दें कि बोलेरो सवार सभी लोग कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था। तभी शाम करीब 5 बजे करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास भिड़ंत हो गई। मृतकों में ज्यादातर मंडरायल उपखंड के खिरखिन गांव के और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पत्नी के प्रेमी को पति ने भाई संग मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, खुद थाने जाकर किया सरेंडर
- 2. Union Budget 2026–27 : उद्योग जगत ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत, बुनियादी ढांचे और तकनीकी निवेश को माना लाभकारी
- 3. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
- 4. MP: सनातन व्यवस्था के संस्कार जीवन को संतुलित, स्वस्थ और मूल्यवान बनाने की है वैज्ञानिक पद्धति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

