Create your Account
Raipur City Crime : दोस्त की पत्नी की हत्या, हथौड़ी से मौत के घाट उतारने वाला ऋषिकेश से पकड़ाया...
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2024
Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरनगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी मुस्तकीम खान
Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरनगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी मुस्तकीम खान को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी सोनू जायसवाल की हत्या की थी।
Raipur City Crime : बता दें कि इस घटना की जानकारी तब हुई जब मृतिका सोनू जायसवाल के पति संजय जायसवाल को अपने भाई से फोन पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है और बेडरूम के बाहर से ताला बंद है। पुलिस जांच में पता चला कि संजय के दोस्त मुस्तकीम खान 26 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश ने पैसों के विवाद के चलते सोनू जायसवाल की हत्या की थी।
Raipur City Crime : मुस्तकीम खान ने बताया कि उसने संजय जायसवाल और उसकी पत्नी को 8 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें वापस नहीं मिला। जब उसने पैसे मांगे, तो सोनू जायसवाल ने उसे धमकी दी, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई। हत्या के दिन मुस्तकीम खान ने रात में घर पर मौजूद सोनू और उनके बच्चों को सुलाने के बाद सोनू का गला दबाकर और फिर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
Raipur City Crime : जिससे पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम खान को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई हथौड़ी बरामद की गई है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
- 2. Raipur City News : 17 मार्च को रायपुर विधानसभा का घेराव, कांग्रेस मनरेगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन
- 3. Shooting At Jewish Prayer Site: अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला, विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने के बाद हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत
- 4. Industrial Diesel Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, उद्योगों पर बढ़ेगा दबाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

