Breaking News
:

नकली iPhone पार्ट्स बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 5 दुकानदार गिरफ्तार, करोड़ों का माल जब्त

नकली iPhone पार्ट्स

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नकली iPhone स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरी बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 1.6 करोड़ रुपये कीमत के नकली iPhone पार्ट्स और एक्सेसरी बरामद किए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार 6 मार्च को उन्हें सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर-3 के एक मॉल और आसपास के बाजार में कुछ दुकानदार नकली iPhone स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरी को असली बताकर ग्राहकों को बेच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों पर छापेमारी की।


इस दौरान कंपनी Apple के एक अधिकृत प्रतिनिधि को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बरामद सामान की जांच की। पांच दुकानदारों को किया गया गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश, शिवम सिंघल, शिवम, पुनीत और रामकरण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी अपनी दुकानों पर नकली iPhone पार्ट्स को असली बताकर ग्राहकों को बेच रहे थे और उनसे मोटी रकम वसूल रहे थे। दुकानदार नहीं दिखा सके वैध बिल या अनुमति जांच के दौरान पुलिस ने दुकानदारों से iPhone उत्पादों की बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज और बिल मांगे, लेकिन वे कोई भी अधिकृत अनुमति या बिल नहीं दिखा सके। Apple कंपनी के प्रतिनिधि ने जांच के बाद मौके से बरामद सभी उत्पादों को नकली घोषित कर दिया।


बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकानों से बड़ी संख्या में नकली iPhone पार्ट्स और एक्सेसरी बरामद की हैं। इनमें लगभग 1000 बैक पैनल, 180 मोबाइल बॉडी, 228 बैटरी, 48 कैमरा और चार्जिंग फ्लेक्स, 738 बैक कवर, 14 एडेप्टर और 109 USB केबल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए इन सभी सामान की कुल कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से यह अवैध कारोबार चला रहे थे और नकली सामान को विभिन्न सप्लायरों और खुले बाजार से मंगवाते थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us