MP News : खेलने के दौरान सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन सगी बहनों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम...
- Rohit banchhor
- 10 Aug, 2024
MP News : रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।
MP News : रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों बच्चियां सगी बहने है।
मृतकों में सुहानी रजक 9 वर्ष, तान्वी रजक 7 वर्ष और जाह्नवी रजक 6 वर्ष है।
MP News : यह घटना तब हुई जब नाग पंचमी के अवसर पर तीनों बहनें कपड़े की गुड़िया बनाकर पानी में बहाने गई थीं। जल भराव के कारण बच्चियों को सेप्टिक टैंक का पता नहीं चल पाया और वे उसमें गिर गईं। ग्रामीणों की मदद से बच्चियों के शवों को टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

