Breaking News
:

MP News : केंद्रीय जेल में कैद भाइयों की कलाई पर बहनों ने सजाई रेशम की डोर, राखी बांधते हुए भावुक हुई बहनें

"भोपाल की केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा अपने कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का दृश्य, बहनों के भावुक होते हुए तस्वीर।"

MP News : भोपाल। भाई बहन के अटूट प्रेम के महापर्व रक्षाबंधन का त्योहार राजधानी भोपाल में उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

MP News : भोपाल। भाई बहन के अटूट प्रेम के महापर्व रक्षाबंधन का त्योहार राजधानी भोपाल में उत्साह उमंग  के साथ मनाया जा रहा है। रक्षबंधन के मौके पर भोपाल की  केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को बड़ी संख्या में बहनें राखी बांधने पहुंची। भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर अपने भाई की एक झलक पाने को बहन बेताब नजर आ रही है। वही भाई बहन इस पर्व  को अच्छे से मना सके उसको लेकर जेल प्रशासन ने भी खास इंतजाम किए हैं।


MP News : उसी के तहत जेल परिसर में बहने अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर सजा कर उनके जल्द रिहा होने की प्रार्थना करते हुए नजर आई। सुबह से बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की अनुमति दी गई थी। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर बहनें खुश और उत्साहित दिखाई दीं, जबकि कुछ बहनें भावुक भी हो गईं।बंदियों की बहनों को जेल में आकर अपने भाइयों से मिलने और रक्षा सूत्र बांधने का मौका मिला।


MP News : विशेष मुलाकात के दौरान रक्षाबंधन से जुड़ी सामग्री लाने की छूट भी दी गई। उप जेल अधीक्षक एमएस मरावी ने बताया की रक्षाबंधन पर बहनों के लिए विशेष पंडाल लगाए गए है जेल सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया साथ ही पैरा मेडीकल टीम के साथ लाइट पानी की भी व्यवस्था की है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us