Create your Account
MP News : मजदूर ने लगाई फांसी, टंकी पर लिखा कारण और आरोपियों के नाम, एएसआई लाइन अटैच
- Rohit banchhor
- 22 Feb, 2026
आत्महत्या से पहले टंकी पर लिखे गए आरोपों ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
MP News : रतलाम। जिले के जावरा क्षेत्र के ग्राम हरियाखेड़ा में एक मजदूर युवक की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लक्ष्मीचंद्र भील ने गांव की पानी की टंकी पर फांसी लगाकर जान दे दी। लेकिन इस आत्महत्या से पहले टंकी पर लिखे गए आरोपों ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या से पहले टंकी की सीढ़ियों पर कुछ नाम और “पुलिस नहीं सुनती” जैसे शब्द लिखे थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सरपंच जितेंद्र पाटीदार, उनके भाई और पिता का नाम लिखा बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में टंकी पर लिखे नाम मिटा दिए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के कहने पर युवक को औद्योगिक क्षेत्र थाने में रातभर बैठाकर मारपीट की गई थी। उल्लेखनीय है कि सरपंच पहले भी रिश्वत के मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई झेल चुके हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौपाटी से बाजार जाने वाले ब्रिज पर जाम लगा दिया।
पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समझाइश व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसपी अमित कुमार ने आरोपी एएसआई आशीष मांगरिया को लाइन अटैच कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Galgotias University Chinese Robot Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबोट विवाद, सरकार की दो टूक, तुरंत खाली करो स्टॉल
- 2. 25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 4. CG Breaking : भनपुरी के डामर कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

