Breaking News
:

MP News : जनता क्वार्टर जर्जर, लोग नहीं करेंगे खाली, बारिश में बढ़ी नगर निगम की टेंशन, न्यूज प्लस 21 की खबर का असर, जहांगीरिया स्कूल हुआ खाली...

MP News

MP News : भोपाल। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किए जा चुके ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को गिराने का मामला विवादित होता जा रहा है।

MP News : भोपाल। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किए जा चुके ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को गिराने का मामला विवादित होता जा रहा है। जनता क्वार्टर में रहने वाली परिवारों ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है की बारिश में घर गृहस्थी का सामान लेकर कहां जाएंगे। इधर, नगर निगम ने साफ किया है कि जनता क्वार्टर को हाउसिंग बोर्ड ने सालों पहले तैयार किया था, अब इनको जर्जर घोषित किया जा चुका है।

MP News : बारिश के मौसम में जनता क्वार्टर के भवन कभी भी गिर सकते हैं इसलिए परिवार एवं सभी सामान निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।  जनता क्वार्टर में रहने वाले परिवारों ने अपने घर के बाहर घर के बदले घर के पोस्टर लगाए और दीवारों पर नारे लिखकर कार्रवाई का विरोध किया। यदि परिवार चाहें तो हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

MP News : खाली हुआ बदहाल जहांगीरिया स्कूल-
करीब डेढ़ सौ साल पुराना जहांगीरिया स्कूल भवन को हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा सकता है। भवन की एक दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां से कक्षाएं शिफ्ट की जा चुकी हैं। इसकी दीवारें दो फीट तक मोटी हैं। इसकी बनावट भी सामान्य इमारतों से अलग है। बरसात में जर्जर इमारतों में चल रहे स्कूलों को चिन्हित किया गया। उनमें से एक जहांगीरिया स्कूल का नाम भी आया। यहां करीब सौ विद्यार्थी हैं।

MP News : इस स्कूल भवन की एक दीवार गिरने के बाद यहां प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं यहां पढऩे वाले विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिए गए। यहां से स्कूल हटाने के पीछे जर्जर भवन के साथ ही नामांकन की कम संया भी एक कारण है। स्कूल कक्षा एक से बारहवीं तक है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us