Breaking News
:

MP Crime : सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, 22 तोला जेवर और 3.15 लाख नकदी पर किया हाथ साफ...

MP Crime

MP Crime : भोपाल। निशातपुरा के पलारी स्थित कपड़ा कारोबारी के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे पांच बदमाश

MP Crime : भोपाल। निशातपुरा के पलारी स्थित कपड़ा कारोबारी के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे पांच बदमाश करीब 22 तोला सोने के जेवर और सवा तीन लाख रुपए नकदी चोरी करके ले गए। सीसीटीवी में पांच बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक राधाकृष्ण कुंज पलासी निवासी प्रियंक उर्फ पंकज गुप्ता कपड़ा व्यापारी हैं। उनकी लखेरापुरा में कपड़े की दुकान है।


MP Crime : उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए थे। जिस कारण से वह अपने पैतृक घर जुमेराती में रुके थे। उन्हें सूचना मिली कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंचे तो देखा घर के पांच ताले टूटे हुए थे। घर और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 20-22 तोला जेवर पत्नी के 70 हज़ार रूपए नगदी और खुद प्रियंक के करीब ढाई लाख रुपए लाख रुपए चोर चोरी करके ले गए।

MP Crime : उन्होंने यह रकम कपड़ा व्यापारी को भुगतान देने के लिए रखी थी। चोर घर में सुबह करीब 3.30 बजे दाखिल हुए हैं। इसके बाद पांचों चोर हुए सीसीटीवी में जाते दिखे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us