Breaking News
:

मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए मांग रहा था 3.35 लाख, लोकायुक्त ने बीडीए के बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त की टीम ने बताया कि पीड़ित का रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी पर एक मकान है।

लोकायुक्त की टीम ने बताया कि पीड़ित का रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी पर एक मकान है।

भोपाल। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने भोपाल विकास प्राधिकरण के एक बाबू को रंगेहाथ रिश्वत लेते ट्रैप किया है। बाबू तारकचंद दास भोपाल के पंचशील नगर स्थित अपने आवास पर ही पीड़ित से रिश्वत ले रहा था। तभी निरीक्षक नीलम पटवा की अगुवाई में बनी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर 40000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त की टीम ने बताया कि पीड़ित का रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी पर एक मकान है। जिसके नवीनीकरण के लिए वो पिछले 6 माह से बीडीए ऑफिस का चक्कर काट रहा था। बाबू तारकचंद ने मकान के नवीनीकरण के लिए 3.35 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त की जांच में सामने आया है कि बाबू तारकचंद दास करोड़ों रुपए का आसामी है। भोपाल में उसके कई मकान है और उसकी पत्नी के नाम पर भी कई संपत्ति दर्ज है। उसने बीते दिनों ही 2016 में एक आलीशान मकान का सौदा करोड रुपए में किया था और वह किसी और को बेच दिया था।

जांच में सामने आया है कि पंचशील नगर में बाबू के कई मकान है जो किराए से चलते हैं जिसका सीधा किराया बाबू तारकचंद दास को ही प्राप्त होता है। इसके अलावा बाबू की धर्मपत्नी वीडियो ऑफिस के सामने ही स्टाफ वेंडर की दुकान संचालित करती है इसके अलावा पत्नी के नाम पर कियोस्क और एमपी ऑनलाइन भी रजिस्टर्ड है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us