Breaking News
:

IPL 2026 Chinnaswamy Stadium: क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे IPL के मैच? उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दिया जवाब

IPL 2026 Chinnaswamy Stadium

IPL 2026 Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने स्पष्ट किया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में भी आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों की मेजबानी करता रहेगा। यह बयान 4 जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना के बाद उठे सवालों को शांत करने के लिए आया है, जब RCB की जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई थी।


IPL 2026 Chinnaswamy Stadium: केएससीए अध्यक्ष चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्टेडियम के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शक प्रबंधन को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में एक बड़े और आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर भी विचार चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मैं क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चिन्नास्वामी में भविष्य में कोई हादसा न हो और बेंगलुरु की पहचान हर आयोजन में बनी रहे।”


IPL 2026 Chinnaswamy Stadium: शिवकुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि आईपीएल को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का कोई सवाल नहीं है और टूर्नामेंट पूरी तरह चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आयोजित होता रहेगा। उन्होंने कहा कि केएससीए कानून के दायरे में रहते हुए दर्शकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। महिला क्रिकेट को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार महिलाओं की लीग, मैचों और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।


Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us