Create your Account
Indonesia Mosque Blast: जकार्ता की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 54 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Indonesia Mosque Blast: नई दिल्ली/जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल परिसर के अंदर बनी मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 54 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस और राहत दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Indonesia Mosque Blast: यह हादसा उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में नौसेना परिसर के भीतर स्थित सरकारी हाई स्कूल SMA 27 की मस्जिद में हुआ। जकार्ता पुलिस प्रमुख एसेप ईदी सुहेरी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार विस्फोट मस्जिद के लाउडस्पीकर के पास हुआ। पुलिस की एंटी-बॉम्ब स्क्वॉड ने घटनास्थल से खिलौने की राइफल और पिस्टल बरामद की है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।
Indonesia Mosque Blast: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के दौरान अचानक दो तेज धमाके हुए, जिसके बाद मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग कांच के टुकड़ों से घायल हो गए। राहत कर्मियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Suspense over Tamil Nadu CM oath: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK प्रमुख विजय को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति,कांग्रेस ने मिलाया हाथ लेकिन वामदलों ने किया किनारा
- 2. CG Accident : कार और बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, तीन दोस्तों की सांसें थमीं
- 3. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

