Create your Account
पत्नी के शक से परेशान था पति, फिर उठाया ये खौफनाक कदम, जंगल में मिला कंकाल….
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में एक महिला की जली हुई कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में आरोपी पति की निशानदेही पर शव को बरामद किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जलाने की बात कबूल की है। घटना के बाद उसने मध्य प्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने में पत्नी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लखनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बिजोरिया (56) ने थाने में सूचना दी।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमरीश कुमार निषाद (32), मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले के कसौली गांव का निवासी, ने अपनी पत्नी मोनी निषाद (28) की हत्या की थी। अमरीश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उस पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक करती थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली। पुलिस के अनुसार, अमरीश ने 11 फरवरी 2025 को अपनी पत्नी को घूमने के बहाने सरगुजा के कुंवरपुर जंगल में सुनसान जगह पर ले गया। दोपहर करीब 12:30 बजे उसने साड़ी से गला घोंटकर मोनी की हत्या कर दी और फिर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। इसके बाद उसने 14 फरवरी को शहडोल जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दावा किया कि उसकी पत्नी ट्रेन से कटनी जाते वक्त लापता हो गई।
मामले की जांच के दौरान शक की सुई अमरीश पर गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश और सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंवरपुर जंगल से जली हुई कंकाल बरामद की, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए अंबिकापुर भेजा गया है। लखनपुर थाने में धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
- 2. Raipur City News : चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से बची मां और नवजात की जान
- 3. T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना
- 4. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

