Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Harish Rai Death: नहीं रहे KGF फेम हरीश राय, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा
Harish Rai Death: बेंगलुरु। केजीएफ फेम कन्नड़ अभिनेता हरीश राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हरीश राय लंबे समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे, जो धीरे-धीरे उनके पेट तक फैल गया था। इलाज के खर्च और बीमारी की तकलीफों के बावजूद उन्होंने आखिरी तक हिम्मत नहीं हारी। हरीश राय ने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Harish Rai Death: हरीश राय को व्यापक पहचान सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ में रॉकी भाई (यश) के चाचा के किरदार से मिली। उनकी गहरी आवाज और दमदार अभिनय ने इस किरदार को दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बना दिया। इसके बावजूद बहुत कम लोग जानते थे कि केजीएफ की शूटिंग के दौरान भी वह कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म में दाढ़ी इसलिए रखी थी ताकि गले की सूजन को छुपाया जा सके।
Harish Rai Death: साल 2022 में एक यूट्यूब इंटरव्यू में हरीश राय ने बताया था कि वह पिछले तीन साल से कैंसर से लड़ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज शुरू होने में देरी हुई। उन्होंने कहा था कि इलाज की महंगी लागत के कारण कई बार सर्जरी टालनी पड़ी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें हर साइकिल में तीन इंजेक्शन लगवाने थे, जिनकी कीमत लगभग 10.5 लाख रुपये थी। हरीश राय ने इंडस्ट्री से मदद लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन वीडियो पोस्ट करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
Harish Rai Death: हरीश राय के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथी कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश राय ने कई कन्नड़ फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन ‘केजीएफ’ ने उन्हें पैन-इंडिया पहचान दिलाई। उनके जाने से सिनेमा जगत ने एक और प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Premanand Maharaj : बाल गोपाल की सेवा करते समय बिल्कुल न करें ये गलती, वरना पुण्य हो जाएंगे नष्ट, प्रेमानंद महाराज ने बताए नियम
- 2. Modi-Putin Friendship: राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी ने दिए खास भारतीय उपहार, श्रीमद्भगवद गीता से लेकर असम की चाय; जानें लिस्ट में क्या क्या हैं शामिल
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
- 4. CG Crime : नहर किनारे मिली युवती की अधजली लाश, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

