Breaking News
:

Hardik Natasha: 'प्यार घमंड नहीं करता, क्रोध नहीं करता, कभी अपमान नहीं करता', नताशा स्टेनकोविक के इंस्टाग्राम स्टोरी से मचा बवाल

नताशा स्टेनकोविक की इंस्टाग्राम स्टोरी ने हार्दिक पांड्या के साथ तलाक की अफवाहों को फिर से चर्चा में ला दिया है, रिपोर्ट्स में हार्दिक के घमंड को तलाक का कारण बताया गया था।

जुलाई में हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी।

Hardik Natasha: मनोरंजन डेस्क: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में तलाक की घोषणा की थी। जिसके बाद से ये कपल सुर्ख़ियों में है। दरअसल कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनके तलाक का असली कारण हार्दिक का घमंड था। अब नताशा स्टेनकोविक फिर से चर्चा में है। और वजह है उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी। इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि इन खबरों में कुछ न कुछ सच्चाई है।



Hardik Natasha: नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने प्यार के गुणों पर बात की। उन्होंने लिखा, "प्रेम धैर्यवान और दयालु होता है। यह ईर्ष्या और घमंड से दूर होता है। यह दूसरों का अपमान नहीं करता, न ही स्वार्थी होता है। प्रेम क्रोध नहीं करता और गलतियों का हिसाब नहीं रखता। यह बुराई से प्रसन्न नहीं होता, बल्कि सत्य से खुश होता है। प्रेम हमेशा सुरक्षा करता है, भरोसा करता है, आशा करता है, और संरक्षण करता है। प्रेम कभी असफल नहीं होता।" इस पोस्ट के बाद नताशा स्टेनकोविक के फैंस ने इसे हार्दिक के साथ उनके रिश्ते पर कटाक्ष माना, जो हाल ही में खत्म हुआ था।




Hardik Natasha: आपको बता दें कि, जुलाई में हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चार साल साथ रहने के बाद, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, और यह उनके लिए एक कठिन लेकिन सही निर्णय था। नताशा के इस पोस्ट ने फैंस के बीच इस तलाक के कारणों पर और चर्चा छेड़ दी है।


Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us