Create your Account
Gangster Noni Rana: अमेरिका में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा गिरफ्त में, भारत में प्रत्यर्पण कार्रवाई तेज
Gangster Noni Rana: मुंबई: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा को अमेरिकी एजेंसियों ने नियाग्रा बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वह अमेरिका से कनाडा भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बॉर्डर सुरक्षा जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया। नोनी राणा हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है और कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई माना जाता है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि भारत द्वारा प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
Gangster Noni Rana: इससे पहले भी अमेरिका से गैंगस्टरों पर कार्रवाई जारी है। हाल ही में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। देश पहुंचते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 11 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, अनमोल अमेरिका में बैठकर भारत में आतंकी सिंडिकेट चला रहा था। वह कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से फरार होकर कई देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा था। अनमोल, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में भी वांछित था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 2. Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि कल से शुरू: रतनपुर महामाया मंदिर में 25 हजार ज्योति-कलश जलेंगे, 20 एकड़ पार्किंग तैयार, 9 दिन तक भक्ति की रहेगी धूम
- 3. Raipur liquor sales break record on Holi: होली पर रायपुर वाले गटक गए 58 करोड़ रुपए की शराब, राजधानी में शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटे
- 4. Earthquake in Iran: परमाणु परीक्षण की अफवाहों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, इतनी मापी गई तीव्रता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

