Create your Account
Excise inspector arrested taking brib: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
- Pradeep Sharma
- 02 Jul, 2025
Excise inspector arrested taking bribe: सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम आबकारी निरीक्षक को पकड़कर जनकपुरी थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Excise inspector arrested taking bribe: सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम आबकारी निरीक्षक को पकड़कर जनकपुरी थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नागल थाना क्षेत्र के गांव रणमलपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र कंवल सिंह ने आबकारी विभाग में शराब ठेका लेने के लिए 45 हजार रुपए जमानत राशि जमा की थी। लाटरी में ठेका आवंटित न होने पर सुशील ने जमानत राशि वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
Excise inspector arrested taking bribe: आबकारी विभाग में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने जमानत राशि वापस कराने के एवज में सुशील कुमार से 25 हजार रुपए रिश्वत मांगी। सुशील ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने ट्रैप के जरिये जिला आबकारी कार्यालय में 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र को रंगे हाथ पकड़ लिया और जनकपुरी थाने ले गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी जसपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 2. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखे लाइव
- 4. UP Crime : सूटकेस में महिला की लाश बरामद, पति पर हत्या के गंभीर आरोप, फरार आरोपी की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

