Emergency Movie : अमृतसर में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर बवाल, सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
- Rohit banchhor
- 17 Jan, 2025
फिल्म के निर्माता और कंगना रनौत अब इसे लेकर नए विवादों का सामना कर रहे हैं।
Emergency Movie : मुंबई/अमृतसर। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है। पंजाब के अमृतसर में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके चलते कई सिनेमाघरों में फिल्म के शोज को कैंसिल करना पड़ा। 17 जनवरी को कंगना की फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन पंजाब में फिल्म की रिलीज को लेकर बवाल मच गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि राज्यभर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म 'इमरजेंसी' पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
Emergency Movie : उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह फिल्म पंजाब में रिलीज हुई तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। फिल्म को लेकर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर के 'एसएचओ' बलजिंदर सिंह औलख के अनुसार, सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। सिनेमाघरों ने जानकारी दी है कि आज 'इमरजेंसी' का कोई भी शो नहीं दिखाया जाएगा, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
Emergency Movie : क्या है फिल्म 'इमरजेंसी' में विवाद?
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिसमें इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान लगे आपातकाल को दिखाया गया है। फिल्म में कुछ दृश्य सिख समुदाय के खिलाफ बताए जा रहे हैं, जिसके कारण इस समुदाय ने फिल्म रिलीज से पहले ही अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
फिल्म पहले 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था।
Emergency Movie : साथ ही, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने के कारण भी फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ाया गया था। यह फिल्म अब देशभर में एक नई चर्चा का विषय बन चुकी है और अमृतसर समेत पंजाब में इसके विरोध को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। फिल्म के निर्माता और कंगना रनौत अब इसे लेकर नए विवादों का सामना कर रहे हैं।

