Create your Account
CG News: 12 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बने 'कॉप ऑफ द मंथ'
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2024
रायपुर। CG News: रायपुर जिले में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'कॉप ऑफ द मंथ' पुरस्कार की शुरुआत की गई है।
रायपुर। CG News: रायपुर जिले में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'कॉप ऑफ द मंथ' पुरस्कार की शुरुआत की गई है। जून 2024 के लिए निरीक्षक एसीसीयू परेश कुमार पाण्डेय और निरीक्षक भुनेश्वर साहू को यह सम्मान मिला है।
CG News: परेश कुमार पाण्डेय को तेलीबांधा क्षेत्र में फायरिंग के आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में योगदान के लिए और भुनेश्वर साहू को शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 'कॉप ऑफ द मंथ' चुना गया। अनुशासनहीनता के कारण आर. रामचरण ध्रुव को सस्पेंड कर लाईन अटैच किया गया है।
CG News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह ने पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 'कॉप ऑफ द मंथ' पुरस्कार देने की पहल की है। इन सभी पुलिसकर्मियों को एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
CG News: चुने गए अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद इनाम, गुड सर्विस एंट्री, और प्रशंसा-पत्र के साथ उनका फोटो सभी पुलिस कार्यालयों और जिले के थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगाया जाएगा, जिससे अन्य पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
CG News: कॉप ऑफ द मंथ जून 2024
उपनिरीक्षक सोमन लाल सिन्हा (थाना अभनपुर)।
सउनि. नागेन्द्र सिंह (थाना सिविल लाइन)।
सउनि. सुरेश मिश्रा (थाना आमानाका)।
प्र.आर. टीकेमणी कुमार (थाना सिविल लाइन)।
महिला आरक्षक बसंती मौर्य (एसीसीयू)।
प्र.आर. मोह. सुल्तान (एसीसीयू)।
आर. विजय पटेल (एसीसीयू)।
आर. देवचंद सिन्हा (थाना टिकरापारा)।
आर. भारतेन्दु साहू (थाना आमानाका)।
आर. छोटू राम देवांगन (थाना विधानसभा)।
Related Posts
More News:
- 1. Accident: मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
- 2. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें बाबा महागौरा के दिव्य दर्शन, देखें Live
- 3. UP News : सीएम योगी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं
- 4. PAN Rules will Change: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा आवेदन, ये अतिरिक्त दस्तावेज हुए अनिवार्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

