Create your Account
CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला वकील गिरफ्तार, आरोपी पति का साथ देना पड़ा महंगा...
- Rohit banchhor
- 06 Jul, 2024
CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में एक महिला वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में एक महिला वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है महिला वकील का शिक्षक पति नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। शिक्षक की वकील पत्नी इसका विरोध करने के बजाये पति का साथ देने के साथ ही बच्चीं को प्रताड़ित करती थी। जिससे कोर्ट में पीड़ित लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पत्नी को भी इस मामले में सह आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime : बता दें कि जीपीएम जिला में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस घटना के खुलासे के बाद गौरेला थाना में पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने 9 मई को शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले में शिक्षक महेंद्र सोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़ित लड़की ने कोर्ट में दिये अपने बयान में बताया कि उसके साथ शिक्षक की अधिवक्ता पत्नी के द्वारा भी बर्बता की गयी।
CG Crime : पीड़िता ने बताया कि उसे बंधक बनाकर भूखा रखा जाता था, दिन भर में उसे सिर्फ एक वक्त ही खाना दिया जाता था। पति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना किये जाने के बाद भी महिला वकील ने पति का ही साथ दिया। इस खुलासे के बाद कोर्ट ने पुलिस को जांच बाद महिला वकील पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस की जांच में महिला वकील संगीता सोनी के आरोपी पाये जाने पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से महिला वकील की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर महिला वकील को जेल दाखिल कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 2. MP Crime : 1.89 करोड़ की सनसनीखेज लूट का खुलासा, IAS अकैडमी डायरेक्टर को बंधक बनाकर कराई ऑनलाइन ट्रांसफर
- 3. UP Accident : मदद करने आए लोग हुए हादसे का शिकार, बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत
- 4. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

