Create your Account
Blast near Delhi Red Fort: दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, कुछ लोग घायल
Blast near Delhi Red Fort: नई दिल्ली। राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के निकट खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से कार में भीषण आग लग गई, जो आसपास की तीन अन्य गाड़ियों तक फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 2-3 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।
Blast near Delhi Red Fort: घटना उस समय हुई जब मेट्रो स्टेशन पर व्यस्त समय था और सैकड़ों यात्री व स्थानीय लोग मौजूद थे। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की गाड़ियों के शीशे टूट गए और मलबा दूर तक बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद चीख-पुकार मच गई, लोग भागने लगे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Blast near Delhi Red Fort: सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग ने 5 फायर टेंडर भेजे, जो आग बुझाने में जुटे हैं। दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया है। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर तुरंत करें कॉल, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर करें शिकायत
- 2. Raipur City News: उरला औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, कई मशीने जलकर खाक
- 3. UP News : नहर में नहाना पड़ा भारी, पैर फिसलने से तेज बहाव में बहीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत
- 4. Bihar News : रामनवमी पर बिहार में हादसों का कहर: वैशाली और छपरा में 11 बच्चों के डूबने से 5 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

