Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पटना: बिहार के पटना में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उनपर उस समय गोली चलाई, जब उन्होंने चेन स्नेचिंग का विरोध किया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
चौक पुलिस स्टेशन के एसएचओ शशि कुमार राणा ने बताया, "हमें सुबह करीब 6.15 बजे सूचना मिली कि मुन्ना शर्मा नामक व्यक्ति को एक रेस्टोरेंट के पास अपराधियों ने घायल कर दिया है। उसके परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
डीएसपी पटना सिटी-2 गौरव शर्मा कहते हैं, "एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस की एक विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। डायल 100 की टीम भी जांच में जुटी है। मुन्ना शर्मा के परिजनों ने बताया है कि उनके गले में पहनी हुई चेन अभी भी है। एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है।"
Related Posts
More News:
- 1. CG News : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
- 2. Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, जेडीयू में बढ़ी हलचल
- 3. Swaminarayan Temple Surat: सूरत के स्वामीनारायण मंदिर मंदिर के बाथरूम में मिली 2 छात्राओं की डेडबॉडी, बेहोशी के इंजेक्शन और ChatGPT से पूछा सुसाइड का तरीका
- 4. Bilasa Mahotsav 2026: बिलासा महोत्सव कल से, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत-संगीत नृत्य से होगी शुरुआत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

