Create your Account
Betting App Case: 1xBet ऐप मामलें में ED की बड़ी कार्रवाई, फिल्मी सितारों और पूर्व क्रिकेटरों की करोड़ों की संपत्ति जब्त
Betting App Case: नई दिल्ली। अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाते हुए कई नामी फिल्मी सितारों और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इस कार्रवाई में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं। इन सभी पर अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े होने का आरोप है।
Betting App Case: सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने युवराज सिंह की करीब 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। वहीं रोबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये (जो उनकी मां के नाम पर थी), सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, अंकुश हजारा की 47.20 लाख रुपये और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस ताजा कार्रवाई में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी के कब्जे में गई है।
Betting App Case: इससे पहले भी इसी मामले में ईडी शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब तक 1xBet केस में कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
Betting App Case: जांच एजेंसी के अनुसार, 1xBet और इसके अन्य ब्रांड भारत में बिना वैधानिक अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन कर रहे थे। ईडी की जांच में सामने आया है कि कई मशहूर हस्तियों ने विदेशी कंपनियों के साथ विज्ञापन समझौते कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इन ऐप्स का प्रचार किया। इससे पहले ईडी ने इन सितारों से घंटों तक पूछताछ भी की थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC CSE 2026: सख्त हुए UPSC के नियम, IAS, IPS और IFS बार बार नहीं दे सकेंगे सिविल सेवा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में फेस ऑथेंटिकेशन हुआ अनिवार्य
- 2. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, सरदार सरोवर विस्थापितों को नि:शुल्क पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं और 10 योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
- 3. Raipur City News : दुर्गा महाविद्यालय में 10 फरवरी को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
- 4. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

