Create your Account
Delhi Blast Breaking: दिल्ली में ब्लास्ट इस्तेमाल हुई कार का मालिक आमिर राशिद अली गिरफ्तार, आतंकी उमर के साथ रची थी धमाके की साजिश
Delhi Blast Breaking: नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने रविवार को आतंकी उमर के साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसने उमर के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी। वह जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। i20 कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी।
Delhi Blast Breaking: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि डॉक्टरों वाला यह व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल पिछले साल से एक सुसाइड बॉम्बर ढूंढ रहा था, और इसकी जिम्मेदारी उमर पर थी।
Delhi Blast Breaking: कुलगाम की एक मस्जिद में हुई थी मुलाकात
हिरासत में लिए गए काजीगुंड के जसीर उर्फ दानिश ने बताया कि उसकी इस मॉड्यूल से पहली मुलाकात अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में हुई थी। बाद में उसे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास किराए के कमरे में रखा गया।
Delhi Blast Breaking: मॉड्यूल उसे ओवरग्राउंड वर्कर बनाना चाहता था, लेकिन उमर महीनों तक उसे सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए मनाता रहा। योजना इसलिए फेल हुई क्योंकि जसीर ने आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात कहकर सुसाइड बॉम्बर बनने से मना कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान ने आतंकी ठिकाना बताकर काबुल के अस्पताल पर गिरा दिए बम, 400 लोगों की मौत
- 2. Cg Legislative Assembly Budget Session: विधानसभा में ‘जी राम जी’ बनाम मनरेगा पर हंगामा, विपक्ष का काम रोको प्रस्ताव अस्वीकृत,सदन छोड़कर निकले नेता प्रतिपक्ष
- 3. CG News : प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका पर किया ब्लेड से हमला, फिर बिजली के तार को पकड़कर की खुदकुशी
- 4. Ram Mandir: अयोध्या में हनुमान जयंती पर होगा भव्य आयोजन, विनय कटियार करेंगे ध्वजारोहण, 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

