Breaking News
:

UP Crime : निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली लगने से मौत, ग्राउंड फ्लोर में मिली लाश

UP Crime

UP Crime : गाजियाबाद। जिले के लोनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई।

UP Crime : गाजियाबाद। जिले के लोनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमवीर सिंह 42 वर्ष के रूप में हुई है। उनका शव उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा मिला। घटना के समय घर के अन्य सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर थे।

UP Crime : बता दें कि मृतक ओमवीर सिंह 42 वर्ष प्रकाश विहार में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया है।

UP Crime : एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मौत गोली लगने से हुई है और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट से कई चीजें स्पष्ट होंगी। पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us