एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो और आरोपी दबोचे गए, अब तक 18 गिरफ्तार
मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया है, जिससे इस हत्याकांड में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 18 हो गई है। इससे पहले, बुधवार को भी इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी।
एसआरए प्रोजेक्ट
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, वहीं जांच में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों जैसे एंगल भी शामिल हैं।

