Tenali Ram Tv Serial : तेनाली राम’ सेट पर हुआ हादसा, आग लगने से मची अफरा-तफरी, शूटिंग रोकनी पड़ी...
Tenali Ram Tv Serial : मुंबई। टीवी सीरियल ‘तेनाली राम’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को फिल्म सिटी में शो के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कलाकारों और क्रू मेंबर्स के बीच दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि घटना सेट के बाहर लगे जनरेटर में बिजली की समस्या के कारण हुई।
Tenali Ram Tv Serial : आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद सेट पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस दौरान शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस हादसे में किसी कलाकार या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। शो के मुख्य कलाकार कृष्णा भारद्वाज, पंकज बेरी और आदित्य रेड्डी सहित सभी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया गया है।

