Create your Account
TCS Manager Suicide Case: TCS मैनेजर सुसाइड केस में सास और साली गिरफ्तार, पत्नी निकिता अभी भी फरार
- Pradeep Sharma
- 14 Mar, 2025
TCS Manager Suicide Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या में मुकदमा दर्ज होने के 15 दिन बाद पुलिस ने सास और साली को घर से गिरफ्तार कर लिया।
आगरा। TCS Manager Suicide Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या में मुकदमा दर्ज होने के 15 दिन बाद पुलिस ने सास और साली को घर से गिरफ्तार कर लिया। आत्महत्या के उकसाने के मुकदमे में पत्नी निकिता और उसके पिता फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से इन्कार कर दिया था।
TCS Manager Suicide Case: मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। फंदा लगाने के बाद आत्महत्या से पहले मानव शर्मा ने वीडियो बनाया। इसमें आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था।
TCS Manager Suicide Case: मानव शर्मा के पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा बेटे की आत्महत्या के बाद मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने 27 फरवरी को पत्नी निकिता शर्मा के साथ ही उसके पिता निपेंद्र शर्मा, मां पूनम शर्मा, बहन निशु और एक अन्य साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही पूरा परिवार फरार हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : चलती ट्रेन से गिरने पर दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
- 3. Horoscope for Monday: ग्रहों की चाल बताएगी कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 4. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

