Create your Account
UNSC में स्थायी सीट देने के लिए भारत के समर्थन में आया रूस, ब्रिक्स सम्मेलन से पहले जोरशोर से उठी मांग
- Pradeep Sharma
- 21 Oct, 2024
UNSC में भारत का स्थाई सीट देने के लिए रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक साक्षात्कार में कहा, भारत, ब्राजील और
नई दिल्ली। UNSC में भारत का स्थाई सीट देने के लिए रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक साक्षात्कार में कहा, भारत, ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधियों को लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में होना चाहिए। यह वैश्विक बहुमत के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
पिछले महीने, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ मिलकर भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की मांग का समर्थन किया। इस समर्थन ने भारत की इस मांग को और मजबूत किया है कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता दी जाए। इस संदर्भ में, तीनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा के संदर्भ में भारत की भूमिका और महत्व को उजागर किया।
बता दें कि भारत ने 2021-22 में एक अस्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र की उच्च मंच पर बैठने का अनुभव किया था। वर्तमान में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग में तेजी आई है, ताकि समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं का बेहतर प्रतिनिधित्व किया जा सके।
क्या है सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है। सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें से 5 स्थायी सदस्य हैं: अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, और फ्रांस है शेष 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, जो 2 साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Wednesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान गणेश की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान
- 3. MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Budget 2026: गेमिंग और क्रिएटर इकोनॉमी को मिला बड़ा बूस्ट, स्कूल व कॉलेजों में खुलेंगी 15000 कंटेंट क्रिएटर लैब, मिलेगी 20 लाख नौकरियां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

