Breaking News
:

Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur City Crime

घटना की सूचना मिलने पर थाना उरला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

Raipur City Crime : रायपुर। जिले के उरला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। 31 मार्च 2026 को शाम को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पीछे एक महिला का शव पड़ा मिला, जिसके सिर और चेहरे पर पत्थर से चोट लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना उरला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।


पुलिस ने मृतक महिला की पहचान राधा पट्टी 30 वर्ष पति दशरथ पट्टी, निवासी पौनी, जिला अनुपपुर, मध्य प्रदेश, हाल पता पारधी मोहल्ला, उरला, रायपुर के रूप में की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक महिला अपने पूर्व पति को छोड़कर आरोपी के साथ रह रही थी।


पुलिस ने सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी की पतासाजी की और अमित सिसोदिया 35 वर्ष निवासी पारधी पारा, उरला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक महिला का प्रेमी था और चरित्र शंका के कारण आवेश में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us