Nargis Fakhri's sister burnt her exBf alive: एक्स बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने वाली बहन से नरगिस फाखरी ने सालों पहले ही तोड़ लिया था नाता, 20 साल से नहीं की कोई बात
Nargis Fakhri's sister burnt her exBf alive: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनकी बहन आलिया फाखरी पर न्यूयॉर्क में डबल मर्डर का गंभीर आरोप लगाया गया है। आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह मामला पूरी दुनिया में सुर्खियां बन गया है, और इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Nargis Fakhri's sister burnt her exBf alive: आलिया फाखरी पर गंभीर आरोप
आलिया फाखरी पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स और उनकी नई गर्लफ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में स्थित एक दो मंजिला गैराज की है, जहां आलिया ने आग लगाई थी। इस दौरान उनका एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी नई प्रेमिका गैराज में मौजूद थे।
रिश्ते में तनाव के बाद विवाद
सूत्रों के अनुसार, आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स से फिर से रिश्ते में आना चाहती थीं। हालांकि, जेकब्स ने आलिया के साथ वापस रिश्ता जोड़ने से इंकार कर दिया था। इस वजह से ने आलिया को इतना गुस्सा आया कि वह अपने पुराने प्रेमी और उसकी नई गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए इस खौ़नाक घटना को अंजाम देने की ओर बढ़ी। आलिया ने कथित तौर पर दोनों को खत्म करने के लिए गैराज में आग लगाने का निर्णय लिया। गैराज में आग लगने से दोनों की मौत हो गई, जो धुएं और जलने की वजह से हुई।
अमेरिकी कानून के तहत सजा की संभावना
इस मामले में अमेरिकी कानून के तहत आलिया फाखरी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यदि इन आरोपों को साबित किया जाता है, तो उन्हें मौत की सजा या उम्रभर की कैद की सजा हो सकती है। न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आलिया के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया जाएगा।
Nargis Fakhri's sister burnt her exBf alive: न्यूयॉर्क पुलिस की कार्रवाई
न्यूयॉर्क पुलिस ने आलिया को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह एक प्लान्ड मर्डर हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Nargis Fakhri's sister burnt her exBf alive: नरगिस फाखरी और आलिया फाखरी के बीच 20 साल से नहीं हुई बात
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अपनी बहन आलिया फाखरी से पिछले 20 सालों से संपर्क में नहीं हैं। एक सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच न तो कोई बातचीत होती है और न ही संपर्क। नरगिस को आलिया के खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी न्यूज के जरिए मिली। वहीं, आलिया की मां ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी की हत्या नहीं कर सकती, क्योंकि आलिया हमेशा सबकी मदद करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि आलिया ओपिओइड की लत से जूझ रही थी, जो इस घटना का कारण हो सकता है।

