Narendra Modi : लालकिले से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर पीएम मोदी के सवाल के बाद मोहम्मद यूनुस ने फोन पर की चर्चा, दिलाया हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन
- Pradeep Sharma
- 16 Aug, 2024
Narendra Modi : नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बांग्लादेश
Narendra Modi : नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए लिखा कि प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस का फोन आया। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत के समर्थन को दोहराया, ताकि बांग्लादेश एक लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राष्ट्र बना रहे।
Narendra Modi : प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने यूनुस को भरोसा दिलाया कि भारत बांग्लादेश के विकास में हमेशा सहयोग करता रहेगा मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को आश्वस्त किया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार देश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और जो भी उन पर हमला करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Narendra Modi : यह चर्चा तब हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताई थी। 5 अगस्त को शेख हसीना ने हिंसा के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी।
Narendra Modi : बांग्लादेश की स्थिति को लेकर दोनों देशों के बीच यह चर्चा महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने शांति बहाल करने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया है।

