Create your Account
MP Accident : ट्राला की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग
MP Accident : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार ट्राला ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, डिंडोरी निवासी सुमन भवेदी स्कूटी से जबलपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राला ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और गंभीर चोट लगने से सुमन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल का दृश्य देख लोग सन्न रह गए।
स्कूटी पर सवार दूसरी युवती राखी मरावी को मामूली चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि मृतिका सुमन शादियों में वेटर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्राला चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। मर्ग कायम कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप रायपुर PHQ में OSD बनाए गए, देखें आदेश
- 2. CG News: बजट सत्र में पेश होगा धर्मांतरण विरोधी कानून के लिए विधेयक: स्पीकर डॉ. रमन सिंह, 28 सौ से अधिक सवाल
- 3. Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती के बाद में गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
- 4. UP Accident : बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी कार, 3 की मौत; 4 की हालत गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

