मप्र मदरसा बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के परीक्षा आवेदन 31 मार्च तक
भोपाल। म.प्र. मदरसा बोर्ड की सत्र 2025 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम की परीक्षाओं के आवेदन-पत्र भरने की सुविधा अधिकृत अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से 20 जनवरी से शुरू हो गई है। जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। आवेदन-पत्रों में त्रुटि सुधार 10 अप्रैल तक किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात मूल दस्तावेज 15 अप्रैल 2025 तक भेजे जाना अनिवार्य है। इन परीक्षाओं को भारत सरकार एवं राज्य शासन से मान्यता एवं समकक्षता प्राप्त है। बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने जा रहे हैं विद्यार्थियों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा है कि अधिकृत अध्ययन केन्द्रों एवं छात्र आवेदन-पत्र भरने से पूर्व बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भलिभांति अवलोकन कर लें, जिससे की आवेदन-पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

