Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Lalbaugcha Raja : अनंत अंबानी ने लालबाग राजा को चढ़ाया 20 किलो सोने का मुकुट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 07 Sep, 2024
बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन लालबागचा राजा की मूर्ति को पहनाए गए इस मुकुट ने सभी का ध्यान खींच लिया।
Lalbaugcha Raja : मुंबई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में गणपति बप्पा के आगमन की धूम मची हुई है। इस बार मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग इलाके में स्थित ‘लालबागचा राजा’ के लिए एक खास तोहफा आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भगवान गणेश की भव्य मूर्ति को एक शानदार 20 किलो सोने का मुकुट चढ़ाया है।
Lalbaugcha Raja : बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन लालबागचा राजा की मूर्ति को पहनाए गए इस मुकुट ने सभी का ध्यान खींच लिया। अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा दान किए गए इस मुकुट की कीमत सुनकर हर कोई चकित रह गया है। सोने के इस भव्य मुकुट का वजन 20 किलो है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।
Lalbaugcha Raja : गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा की मूर्ति की स्थापना इस बार भी भव्य तरीके से की गई है। इस साल यह प्रतिष्ठान अपने 91वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। शनिवार सुबह 4 बजे गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, और आम नागरिकों के लिए दर्शन की शुरुआत 6 बजे से हो गई। इस बार की सजावट में सोने के आभूषण और मुकुट का विशेष उपयोग किया गया है, जिससे मूर्ति की भव्यता में और भी चार चांद लग गए हैं।
Lalbaugcha Raja : लालबागचा राजा का आकर्षण
लालबागचा राजा का पंडाल हर साल श्रद्धालुओं और फिल्मी सितारों से भरा रहता है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। इस बार भी मूर्ति को बेहद शानदार तरीके से सजाया गया है, जिसमें मरून वस्त्र और सोने के आभूषण शामिल हैं। विशेषकर इस बार का मुकुट सभी का आकर्षण बन गया है, और इसके भव्य स्वरूप ने गणेश उत्सव को और भी खास बना दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- 2. Nagpur factory blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत
- 3. pm kisan 22nd installment: थोड़ी ही देर में मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खातें में आएंगे 2000, फटाफट चेक करें स्टे्टस
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

